अलवर में जयंती गुटखा की दो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई:जयपुर GST की टीम कर रही जांच; दस्तावेज और मशीनों को देखा

अलवर में जयंती गुटखा की दो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई:जयपुर GST की टीम कर रही जांच; दस्तावेज और मशीनों को देखा

अलवर में तंबाकू और पान मसाला कारोबार से जुड़ी जयंती गुटखा कंपनी की दो फैक्ट्रियों पर जयपुर GST विभाग टीम ने कार्रवाई की। विभाग की अलग-अलग टीमें शुक्रवार को शहर के सामोला चौक स्थित फैक्ट्री और दादर क्षेत्र स्थित दूसरी यूनिट पर जांच में जुटी हुई हैं। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर में दस्तावेजों और मशीनों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार- GST विभाग की यह कार्रवाई तंबाकू और पान मसाला उत्पादों की अवैध बिक्री और कर चोरी को रोकने के अभियान के तहत की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही तंबाकू और पान मसाला निर्माण इकाइयों के लिए मशीन आधारित ट्रैकिंग और निगरानी प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत फैक्ट्रियों में लगी पैकिंग मशीनों पर 24 घंटे CCTV सर्विलेंस अनिवार्य किया गया है। विभाग ने मशीनों के संचालन को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी लागू की है, ताकि उत्पादन और बिक्री का सही रिकॉर्ड रखा जा सके और टैक्स चोरी पर रोक लगाई जा सके। माना जा रहा है कि इसी व्यवस्था की जांच और रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए जयपुर GST की टीम अलवर पहुंची है। फिलहाल दोनों फैक्ट्रियों में जांच कार्रवाई जारी है। विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *