बेगूसराय में बुधवार को स्कूल के क्लास रूप में लोहे का ग्रिल टूट कर गिर गया। जिसके नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक 8वीं कक्षा में पढ़ता है। जो अरवा गांव निवासी फूलो राय का बेटा मुन्ना कुमार (13) है। बताया जा रहा कि स्कूल परिसर में लाइब्रेरी भवन बन रहा है। जिसके लिए ठेकेदार ने क्लास रूम में ही लोह का ग्रिल रखा था। आज पढ़ाई के दौरान अचानाक ग्रिल मुन्ना कुमार के शरीर पर गिर गया। जिसके बाद बच्चों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। मुन्ना को बछवाड़ा पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सैकड़ो लोगों की भी स्कूल परिसर में जुट गई। इस बीच सभी शिक्षक स्कूल छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने स्कूल में मौजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार और निर्माण कार्य के एक कर्मी को बंधक बना लिया। लोगों ने बछवाड़ा-समसा सड़क को भी जाम कर दिया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहानपुर की है। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा, मंसूरचक और भगवानपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे हैं। लोगों का आरोप, शिक्षक पढ़ाते नहीं हैं लोगों ने स्कूल स्कूल में तोड़फोड़ भी की है। दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल के शिक्षक अधिकांश स्थानीय हैं या फिर आसपास के गांव के हैं। यह लोग पढ़ाने के बदले चौक पर घूमने और मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। बच्चा खेलते रहता है। हम लोगों ने पढ़ाई के लिए कई बार शिक्षकों को आकर कहा, लेकिन कोई सुधार नहीं होता है। अगर शिक्षक क्लास में रहते और पढ़ाई चलते रहता तो यह घटना नहीं होती। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है और हंगामा चल रहा है। बेगूसराय में बुधवार को स्कूल के क्लास रूप में लोहे का ग्रिल टूट कर गिर गया। जिसके नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक 8वीं कक्षा में पढ़ता है। जो अरवा गांव निवासी फूलो राय का बेटा मुन्ना कुमार (13) है। बताया जा रहा कि स्कूल परिसर में लाइब्रेरी भवन बन रहा है। जिसके लिए ठेकेदार ने क्लास रूम में ही लोह का ग्रिल रखा था। आज पढ़ाई के दौरान अचानाक ग्रिल मुन्ना कुमार के शरीर पर गिर गया। जिसके बाद बच्चों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। मुन्ना को बछवाड़ा पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सैकड़ो लोगों की भी स्कूल परिसर में जुट गई। इस बीच सभी शिक्षक स्कूल छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने स्कूल में मौजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार और निर्माण कार्य के एक कर्मी को बंधक बना लिया। लोगों ने बछवाड़ा-समसा सड़क को भी जाम कर दिया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहानपुर की है। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा, मंसूरचक और भगवानपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे हैं। लोगों का आरोप, शिक्षक पढ़ाते नहीं हैं लोगों ने स्कूल स्कूल में तोड़फोड़ भी की है। दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल के शिक्षक अधिकांश स्थानीय हैं या फिर आसपास के गांव के हैं। यह लोग पढ़ाने के बदले चौक पर घूमने और मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। बच्चा खेलते रहता है। हम लोगों ने पढ़ाई के लिए कई बार शिक्षकों को आकर कहा, लेकिन कोई सुधार नहीं होता है। अगर शिक्षक क्लास में रहते और पढ़ाई चलते रहता तो यह घटना नहीं होती। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है और हंगामा चल रहा है।


