होली में शांति भंग की तो कार्रवाई तय:संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर, सीसीटीवी-ड्रोन से मॉनिटरिग; डीएम-एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

होली में शांति भंग की तो कार्रवाई तय:संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर, सीसीटीवी-ड्रोन से मॉनिटरिग; डीएम-एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

दरभंगा में होली और रमजान को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां की है। सोमवार को डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी जलारेड्‌डी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकला और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान आम लोगों से शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। प्लैग मार्च के दौरान होलिका दहन के लिए चिह्नित जगहों का निरीक्षण किया गया। डीएम ने संबंधित दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जगहों पर सतर्क रहें। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि यदि किसा शांति भंग की तो कार्रवाई होगी। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया, ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग के से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी है। किसी भी संदिग्ध गितिविधि की जानकारी तुरंत दें एसएसपी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को आगाह करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दरभंगा में होली और रमजान को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां की है। सोमवार को डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी जलारेड्‌डी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकला और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान आम लोगों से शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। प्लैग मार्च के दौरान होलिका दहन के लिए चिह्नित जगहों का निरीक्षण किया गया। डीएम ने संबंधित दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जगहों पर सतर्क रहें। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि यदि किसा शांति भंग की तो कार्रवाई होगी। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया, ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग के से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी है। किसी भी संदिग्ध गितिविधि की जानकारी तुरंत दें एसएसपी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को आगाह करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *