समस्तीपुर में गाड़ी चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई:आठ बदमाश गिरफ्तार, चोरी के ट्रैक्टर-पिकअप बरामद

समस्तीपुर में गाड़ी चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई:आठ बदमाश गिरफ्तार, चोरी के ट्रैक्टर-पिकअप बरामद

समस्तीपुर पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सिंघिया थाना पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के कई गाड़ी भी बरामद किए हैं। रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को सिंघिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 20 मई को सिंघिया थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के नेतृत्व में थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) समस्तीपुर की एक संयुक्त टीम गठित की गई। नौ बदमाशों की पहचान की टीम ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन, संदिग्धों की गतिविधियों और पारंपरिक जांच पद्धतियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह का खुलासा किया। पुलिस जांच के दौरान कुल नौ बदमाशों की पहचान की गई, जिनमें से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर सिंघिया थाना क्षेत्र से चोरी किया गया ट्रैक्टर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से बरामद किया गया। इसके अलावा, उजियारपुर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया एक अन्य ट्रैक्टर, कल्याणपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक पिकअप वाहन और घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार भी बरामद की गई है। समस्तीपुर पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सिंघिया थाना पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के कई गाड़ी भी बरामद किए हैं। रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को सिंघिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 20 मई को सिंघिया थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के नेतृत्व में थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) समस्तीपुर की एक संयुक्त टीम गठित की गई। नौ बदमाशों की पहचान की टीम ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन, संदिग्धों की गतिविधियों और पारंपरिक जांच पद्धतियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह का खुलासा किया। पुलिस जांच के दौरान कुल नौ बदमाशों की पहचान की गई, जिनमें से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर सिंघिया थाना क्षेत्र से चोरी किया गया ट्रैक्टर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से बरामद किया गया। इसके अलावा, उजियारपुर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया एक अन्य ट्रैक्टर, कल्याणपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक पिकअप वाहन और घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार भी बरामद की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *