अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी को अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, मांगी थीं प्राइवेट फोटोज

अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी को अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, मांगी थीं प्राइवेट फोटोज

Akshay Kumar Daughter Harassment Case: पिछले साल ‘भूत बंगला‘ एक्टर अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि उनकी 13 साल की बेटी नितारा कुमार से ऑनलाइन गेम खेलते समय उसकी न्यूड फोटोज मांगी गयीं थीं। बता दें कि अक्टबर 2025 में अक्षय कुमार ने इस बारे में खुलकर बात की थी।

अक्षय कुमार की बेटी से प्राइवेट फोटो मांगने वाला शख्स गिरफ्तार (Akshay Kumar Daughter Harassment Case)

मिड-डे की खबर के अनुसार, महाराष्ट्र साइबर सेल ने बीते शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार की बेटी नितारा कुमार से जुड़े साइबर क्राइम के मामले में एक शख्स को अरेस्ट किया है। इस खबर की पुष्टि करते हुए महाराष्ट्र साइबर सेल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा कि ऑनलाइन गेम खेलते समय एक अज्ञात शख्स ने 13 साल की नितारा से उसकी न्यूड फोटोज की डिमांड की थीं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि उनकी 13 साल की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय की आदमी ने उसकी प्राइवेट फोटोज की मांग की थी। उन्होंने कहा था, “मैं आपके साथ एक छोटी सी घटना शेयर करना चाहूंगा, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी।

जब बेटी के साथ हुई अश्लीलता पर भड़के थे अक्षय कुमार

“मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी। कुछ वीडियो गेम्स ऐसे होते हैं, जिन्हें आप किसी और के साथ खेल सकते हैं, लेकिन आप किसी अनजान व्यक्ति के साथ खेल रहे होते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं, तो आपको एक मैसेज आता है, जिसमें लिखा होता है, ‘थैंक यू, यह बहुत बढ़िया था’ या ‘तुम बहुत अच्छा कर रही हो’, बहुत ही विनम्र मैसेज। अचानक, उस व्यक्ति ने पूछा, ‘तुम कहां से हो?’ उसने लिखा, ‘मुंबई’। फिर सब कुछ फिर से नॉर्मल हो गया। उस व्यक्ति ने उससे कहा, ‘बहुत बढ़िया खेला। तुमने बहुत अच्छा किया’। बहुत ही विनम्र, यह सम्मानजनक लगा।”

बेटी ने दिखाई थी समझदारी

उन्होंने आगे कहा, “फिर एक मैसेज आया, ‘क्या आप पुरुष हैं या महिला?’ उसने जवाब दिया, ‘महिला’। यह सिलसिला चलता रहा। फिर, उसने एक मैसेज भेजा, ‘क्या तुम मुझे अपनी कोई न्यूड तस्वीर भेज सकती हो?’ मेरी बेटी ने फौरन वह सब बंद कर दिया। वह गई और मेरी पत्नी ट्विंकल खन्ना को इस बारे में बताया। यह बहुत अच्छी बात थी कि उसने जाकर मेरी पत्नी से इस बारे में बात की।

Akshay Kumar Daughter Harassment Case
अक्षय कुमार की बेटी के साथ हुई थी गलत हरकत।

अक्षय ने इस घटना को साइबर क्राइम का एक हिस्सा बताया और कहा कि इसी तरह से लोग बच्चों को फंसाते हैं। इसके बाद ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली जैसे अपराध होते हैं, जिसकी वजह से कई मामलों में बच्चे आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं। हालांकि, अब महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *