आगरा में देह व्यापार के काले धंधे में लिप्त फरार आरोपी को थाना एकता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय सिंह पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। 5 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर ACP सैंया ने थाना एकता और AHTU टीम के साथ THE TAJ PAYING GUEST HOUSE DORMITORY पर छापा मारा था। वहां से पुलिस ने अनिल कुमार और एक महिला को गिरफ्तार किया था। साथ ही दो पीड़ित बालिकाओं को मुक्त कराया गया था। मामले में थाना एकता में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। विवेचना में आया नाम, घर से दबोचा
केस की विवेचना ACP सदर कर रहे थे। जांच में अजय सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी महुआ खेड़ा, कलाल खेरिया का नाम सामने आया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। 21 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजय सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 भी बढ़ाई गई है। आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अजय सिंह पर अनैतिक व्यापार अधिनियम और 16/17 पॉक्सो एक्ट थाना एकता में दर्ज है। पुलिस आरोपी से रैकेट के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।


