भरतपुर के जवाहर नगर स्थित एक मकान में चोरी करने वाली गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी गैंग के साथ मिलकर मकान से चांदी के गहने, भारत करेंसी और विदेशी करेंसी चोरी की थी। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश कर रही है। विदेशी करेंसी की थी चोरी मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि 6 फ़रवरी 2026 को महेंद्र कुमार निवासी जवाहर नगर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के गहने, 1 लाख 20 हजार रुपये 5 सौ रुपये के US डॉलर और तीन युआन करेंसी चोरी कर ले गए हैं। 5 लोगों की गैंग की थी वारदात पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की तो, जांच में पता लगा कि यह वारदात एक गैंग के द्वारा की गई है। यह करीब 5 लोगों की गैंग है। जो पश्चिम राजस्थान की तरफ एक्टिव रहती है। यह गैंग चोरी से पहले सूने मकानों की रेकी करती है उसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ घर में चोरी करती है। 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और मोबाइलों की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने फोरया उर्फ़ फोरु निवासी कादी शहना थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


