विनीत राय की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:गाजीपुर में SOG प्रभारी को भी लगी गोली, होटल कारोबारी के बेटे की हत्या की थी

विनीत राय की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:गाजीपुर में SOG प्रभारी को भी लगी गोली, होटल कारोबारी के बेटे की हत्या की थी

गाजीपुर में करोड़पति होटल कारोबारी के बेटे की हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी से STF की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में वह घायल हो गया है। स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी है। एनकाउंडर सदर कोतवाली के कुर्था में हुआ है। दो दिन से लखनऊ STF गाजीपुर में डेरा डाले हुए थी। एक दिन पहले ही वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने इस मामले के चारों नामजद आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार रात को 4 नकाबपोश बदमाशों ने होटल के गेट पर घेरकर चार गोलियां मारी थीं। हमला उस वक्त हुआ जब होटल मालिक आलोक राय के बेटे विनीत घर के लिए निकल रहे थे। वह गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे, तभी बदमाशों ने दो पिस्टल से विनीत पर फायरिंग शुरू कर दी। हाथ और कमर में एक-एक गोली लगी, जबकि सीने में दो गोलियां मारीं। इस मामले में सदर कोतवाल महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदु होटल का है। विनीत की एक साल पहले शादी हुई थी। उनकी दो महीने की एक बेटी है। मामले में शंकर पांडेय को मुख्य आरोपी बनाया गया है। कहा- रंगदारी नहीं देने पर उसने हत्या कर दी। हर साल एक करोड़ रुपए टैक्स देता हूं फिर भी मेरा परिवार सुरक्षित नहीं है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा मामला होटल मैनेजमेंट के बाद संभाल रहा था बिजनेस
होटल बिंदु के मालिक आलोक राय और अरविंद राय दोनों भाई हैं। 2012 में दोनों भाइयों ने एक बीघे जमीन में होटल बनवाया था। इसमें 50 कमरे हैं। आलोक राय के दो बेटे विनीत (29) और आदेश (27) हैं। एमएससी और डी.फार्मा करने के बाद विनीत ही होटल का मैनेजमेंट संभालता था। वह होटल का रेनोवेशन करवा रहा था। उसकी शादी पिछले साल 18 मई को हुई थी। शुक्रवार को विनीत होटल में ही था। रात 11 बजे वह होटल में डिनर कर घर के लिए निकला, लेकिन गेट पर ही उसे कुछ काम याद आ गया। वह फिर होटल के अंदर चला गया। इसी बीच, दो बाइक पर सवार चारों बदमाश पहुंचे। उन्होंने गेट पर खड़े गार्ड शंभू से पूछा- बियर मिलेगी? जवाब में शंभू ने कहा-हां, मिलेगी। बीयर लेने के बहाने से पहुंचे नकाबपोश इसके बाद बदमाशों ने कहा- 16 बियर चाहिए। इस पर शंभू ने कहा- पहले पैसे दीजिए। बदमाशों ने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट करेंगे। इसके बाद शंभू होटल मैनेजर का फोन लेकर आया, क्यूआर कोड दिखाया और पेमेंट करने को कहा। इस पर बदमाश बोले कि 16 नहीं, सिर्फ 8 बियर चाहिए। गार्ड ने बताया कि अब एक्स्ट्रा पैसे लगेंगे। इसी दौरान विनीत होटल से बाहर निकले और अपनी कार की तरफ बढ़े। तभी बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकाली और विनीत को घेर लिया। दो बदमाशों ने पिस्टल से की फायरिंग दो बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली विनीत के दाएं हाथ में लगी। विनीत जान बचाकर भागे तो बदमाशों ने कमर में गोली मार दी। जैसे ही वह लड़खड़ाए, सीने में दो गोलियां मार दीं। इसके बाद विनीत वहीं गिर पड़े। सूचना मिलते ही आलोक राय अपने भाई अरविंद और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि गेट पर ही उनका बेटा विनीत लहूलुहान हालत में पड़ा है। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बोले- कुख्यात अपराधी शंकर ने बेटे की हत्या की
होटल कारोबारी आलोक राय ने बताया, “कुख्यात अपराधी शंकर पांडे ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर मेरे बेटे की हत्या की। 2024 में इस गैंग ने मुझसे पैसे मांगे थे। जब मैंने नहीं दिए तो होटल पर हमला किया गया। आरोपियों ने होटल के शीशे और अन्य सामान तोड़ दिए थे। पिता ने सीएम के सामने आत्मदाह की धमकी दी थी मैंने डीजीपी, मुख्यमंत्री, एडीजी और एसपी समेत कई अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। मैं सीएम योगी से मांग करता हूं कि इस गिरोह का सफाया किया जाए।” पिता ने आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होने पर सीएम के सामने परिवार सहित आत्मदाह की धमकी भी दी थी। कौन है शंकर पांडेय, जिस पर हत्या का आरोप
शंकर पांडेय क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। वह ‘कटरा गैंग’ नाम से गिरोह चलाता है। इस गैंग में कई युवक शामिल हैं, जो लूटपाट, दबंगई और अवैध वसूली जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। गैंग एक ‌‌वॉट्सएप ग्रुप के जरिए संचालित होता है। जब किसी वारदात को अंजाम देना होता है, तो ग्रुप में मैसेज आता है। इसके बाद बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। डीआईजी वैभव कृष्ण ने जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया था, उनमें शंकर पांडेय, जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव, आलोक दुबे और कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी घटना के बाद से लगातार फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए 4 टीम लगाई गई थीं। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया था। ———————- यह खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या:पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, गत्ते पर लिखा था- बंटी, बबली और बहू ने मारा प्रयागराज में करोड़पति परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। घर बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। मंगलवार दोपहर घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *