लखनऊ में 1.5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप:जेई ने नया कनेक्शन देने के नाम पर मांगे रुपए, वीडियो आया सामने

लखनऊ में 1.5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप:जेई ने नया कनेक्शन देने के नाम पर मांगे रुपए, वीडियो आया सामने

लखनऊ में बिजली कनेक्शन देने के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 11 केवी एलटी तालकटोरा पर तैनात जूनियर इंजीनियर निलेश सिंह ने 24 केवीए बिजली कनेक्शन के बदले 1.5 लाख रुपए की मांग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने बाद आवेदक को कनेक्शन जारी कर दिया गया। सर्वे के नाम पर परेशान करने का आरोप मालवीय नगर निवासी राज कुमार वर्मा ने 9 अप्रैल को निवेश मित्र पोर्टल पर 24 केवीए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन के बाद विभागीय कर्मचारी कई दिनों तक उन्हें सर्वे के नाम पर परेशान करते रहे। पीड़ित के मुताबिक 18 अप्रैल को जेई निलेश सिंह ने उन्हें कार्यालय बुलाया और कनेक्शन जारी करने के बदले 1.5 लाख रुपए मांगे। जब राज कुमार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो जेई ने कथित तौर पर कहा कि इसी रकम में कनेक्शन का चार्ज भी जमा करा दिया जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों पर उठे सवाल करीब 10 मिनट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद जेई ने तत्काल कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर दी। हालांकि मामले के सार्वजनिक होने के बावजूद अब तक विभागीय अधिकारियों की ओर से संबंधित जेई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सेंट्रल जोन के जीएम रवि अग्रवाल ने बताया कि अभी मामला जानकारी में आया है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *