शेखपुरा में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:गाड़ी पार्किंग विवाद में हुई झड़प, घायल युवक गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

शेखपुरा में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:गाड़ी पार्किंग विवाद में हुई झड़प, घायल युवक गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

शेखपुरा जिले के करंडे थाना पुलिस ने केवाली गांव में जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के एक आरोपी गिरीश यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी केवाली गांव निवासी जनिंद्र यादव का पुत्र बताया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह घटना गत 2 मई को हुई थी। केवाली गांव में अजय पासवान के घर एक लड़की की शादी के मौके पर बारात आई हुई थी। बारात में आई गाड़ियों को गांव की गली में पार्क किया गया था, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। पीएचसी चेवाड़ा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया इसी पार्किंग विवाद के दौरान कुछ बदमाशों ने अजय पासवान पर प्राणघातक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में घायल युवक अजय पासवान की हालत गंभीर होने के कारण उसे स्थानीय पीएचसी चेवाड़ा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एक आरोपी गिरीश यादव को गिरफ्तार कर लिया घायल की शिकायत पर स्थानीय थाने में जानलेवा हमले और दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें दो लोगों को नामजद और दर्जन भर अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। इस मामले के अन्य आरोपी अभी फरार बताए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शेखपुरा जिले के करंडे थाना पुलिस ने केवाली गांव में जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के एक आरोपी गिरीश यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी केवाली गांव निवासी जनिंद्र यादव का पुत्र बताया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह घटना गत 2 मई को हुई थी। केवाली गांव में अजय पासवान के घर एक लड़की की शादी के मौके पर बारात आई हुई थी। बारात में आई गाड़ियों को गांव की गली में पार्क किया गया था, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। पीएचसी चेवाड़ा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया इसी पार्किंग विवाद के दौरान कुछ बदमाशों ने अजय पासवान पर प्राणघातक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में घायल युवक अजय पासवान की हालत गंभीर होने के कारण उसे स्थानीय पीएचसी चेवाड़ा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एक आरोपी गिरीश यादव को गिरफ्तार कर लिया घायल की शिकायत पर स्थानीय थाने में जानलेवा हमले और दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें दो लोगों को नामजद और दर्जन भर अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। इस मामले के अन्य आरोपी अभी फरार बताए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *