समस्तीपुर में घर में घुसकर चोरी,महिला से मारपीट का आरोप:पीड़िता बोली- 30 हजार कैश-जेवर चोरी; बहन की शादी के लिए रखे थे पैसे

समस्तीपुर में घर में घुसकर चोरी,महिला से मारपीट का आरोप:पीड़िता बोली- 30 हजार कैश-जेवर चोरी; बहन की शादी के लिए रखे थे पैसे

समस्तीपुर के कल्याणपुर इलाके में घर में घुसकर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने 30 हजार रुपये नकद और गहने चुरा लिए। विरोध करने पर घर की महिला से मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान कल्याणपुर वार्ड 3 निवासी महेश राम की 25 साल की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। कविता देवी ने बताया कि 13 मई को उनकी बहन की शादी होने वाली थी। इसी के लिए 30 हजार रुपये नकद और जेवरात खरीदकर घर में रखे गए थे। नकद व जेवरात चुराकर ले गए लोग कविता देवी के पति महेश राम ड्राइवर हैं और घटना के समय गाड़ी चलाने के लिए दरभंगा गए हुए थे। कविता अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। तभी तीन लोग उनके घर में घुस आए और नकद व जेवरात चुराकर ले जाने लगे। चोरी करते देख कविता देवी की नींद खुल गई और उन्होंने चोरों का विरोध किया। इस पर तीनों चोरों ने कविता देवी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद चोर सामान लेकर फरार हो गए। पति महेश राम के काम से लौटने पर कविता देवी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद महेश राम अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह की देखरेख में घायल कविता देवी का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि कविता देवी की बाईं आंख में चोट का निशान है, जिसका एक्सरे कराया जा रहा है। एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। आपातकालीन वार्ड के डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाने की पुलिस को भी सूचना दे दी है। बयान लेने के बाद होगी आगे की कार्रवाई नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की सदर अस्पताल से सूचना उन्हें मिली हुई है ।नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल महिला से फर्द बयान लिए जाने को लेकर भेजा गया है। फर्द बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के कल्याणपुर इलाके में घर में घुसकर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने 30 हजार रुपये नकद और गहने चुरा लिए। विरोध करने पर घर की महिला से मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान कल्याणपुर वार्ड 3 निवासी महेश राम की 25 साल की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। कविता देवी ने बताया कि 13 मई को उनकी बहन की शादी होने वाली थी। इसी के लिए 30 हजार रुपये नकद और जेवरात खरीदकर घर में रखे गए थे। नकद व जेवरात चुराकर ले गए लोग कविता देवी के पति महेश राम ड्राइवर हैं और घटना के समय गाड़ी चलाने के लिए दरभंगा गए हुए थे। कविता अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। तभी तीन लोग उनके घर में घुस आए और नकद व जेवरात चुराकर ले जाने लगे। चोरी करते देख कविता देवी की नींद खुल गई और उन्होंने चोरों का विरोध किया। इस पर तीनों चोरों ने कविता देवी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद चोर सामान लेकर फरार हो गए। पति महेश राम के काम से लौटने पर कविता देवी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद महेश राम अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह की देखरेख में घायल कविता देवी का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि कविता देवी की बाईं आंख में चोट का निशान है, जिसका एक्सरे कराया जा रहा है। एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। आपातकालीन वार्ड के डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाने की पुलिस को भी सूचना दे दी है। बयान लेने के बाद होगी आगे की कार्रवाई नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की सदर अस्पताल से सूचना उन्हें मिली हुई है ।नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल महिला से फर्द बयान लिए जाने को लेकर भेजा गया है। फर्द बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *