सतना में गांजा की खेती करते आरोपी गिरफ्तार:चित्रकूट पुलिस ने 2.90 लाख रुपए के 28 पौधे किए जब्त

सतना में गांजा की खेती करते आरोपी गिरफ्तार:चित्रकूट पुलिस ने 2.90 लाख रुपए के 28 पौधे किए जब्त

सतना जिले की चित्रकूट थाना पुलिस ने मोहकमगढ़ में गांजा की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर 28 छोटे-बड़े गांजा के पौधे जब्त किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए गांजा के पौधों का कुल वजन 29 किलो 500 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 90 हजार रुपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टीआई जीएस बाजपेयी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर मोहकमगढ़ निवासी रामपाल पुत्र मईयादीन मवासी (55 वर्ष) के खेत में सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान खेत में गांजा के 28 पौधे लहलहाते पाए गए, जिन्हें तत्काल उखाड़कर जब्त कर लिया गया। आरोपी रामपाल मवासी को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *