समस्तीपुर जिले में महिला थाना पुलिस ने छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चंदन कुमार राय(31) के तौर पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। करीब तीन साल पहले एक युवती ने चंदन के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से वो फरार चल रहा है। दूसरे राज्य में ड्राइवर का काम कर रहा था। 2 दिन पहले अपने गांव वापस आया था। सूचना मिलते ही महिला थानध्यक्ष प्रीति कुमारी के नेतृत्व में टीम उसके घर पर पहुंची। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। मुझे लगा मामला खत्म हो गया है, यही सोचकर घर लौटा पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके खिलाफ तीन साल पहले मामला दर्ज हुआ था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह डर के कारण समस्तीपुर छोड़कर बच्चों के साथ बाहर चला गया था। वहीं रहकर ड्राइविंग का काम कर रहा था। उसे लगा था कि मामला खत्म हो गया होगा, इसलिए वह अपने घर वापस आया था। क्या पता था कि पुलिस उसे पकड़ लेगी। टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी वहीं, महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि पुलिस कई बार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। समस्तीपुर जिले में महिला थाना पुलिस ने छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चंदन कुमार राय(31) के तौर पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। करीब तीन साल पहले एक युवती ने चंदन के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से वो फरार चल रहा है। दूसरे राज्य में ड्राइवर का काम कर रहा था। 2 दिन पहले अपने गांव वापस आया था। सूचना मिलते ही महिला थानध्यक्ष प्रीति कुमारी के नेतृत्व में टीम उसके घर पर पहुंची। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। मुझे लगा मामला खत्म हो गया है, यही सोचकर घर लौटा पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके खिलाफ तीन साल पहले मामला दर्ज हुआ था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह डर के कारण समस्तीपुर छोड़कर बच्चों के साथ बाहर चला गया था। वहीं रहकर ड्राइविंग का काम कर रहा था। उसे लगा था कि मामला खत्म हो गया होगा, इसलिए वह अपने घर वापस आया था। क्या पता था कि पुलिस उसे पकड़ लेगी। टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी वहीं, महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि पुलिस कई बार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।


