जानलेवा हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार:शेखपुरा में 10 दिन पहले पार्टनरशिप को लेकर हुआ था विवाद, 4 लोग हुए थे घायल

जानलेवा हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार:शेखपुरा में 10 दिन पहले पार्टनरशिप को लेकर हुआ था विवाद, 4 लोग हुए थे घायल

शेखपुरा में शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में महब्बतपुर गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुस्तम कुमार के रूप में हुई है, जो गांव के देवेंद्र सिंह का बेटा है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को की गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि यह मामला 10 दिन पहले महब्बतपुर गांव में हुई एक हिंसक झड़प से जुड़ा है। यह विवाद एक ईंट चिमनी भट्ठा की पार्टनरशिप में रुपयों के लेन-देन को लेकर उत्तम सिंह उर्फ मेघु सिंह और देवेंद्र सिंह के बीच शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से सत्यम कुमार, शिवम कुमार और मधु कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। दोनों पक्ष आपस में गोतिया परिवार के सदस्य हैं। घायल युवक शिवम की लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए मोहब्बतपुर गांव में छापेमारी कर पुस्तम कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के डर से अभियुक्त फरार थानाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि इस मामले के अन्य अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। छापेमारी का नेतृत्व एएसआई नागेंद्र कुमार ने किया था। शेखपुरा में शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में महब्बतपुर गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुस्तम कुमार के रूप में हुई है, जो गांव के देवेंद्र सिंह का बेटा है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को की गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि यह मामला 10 दिन पहले महब्बतपुर गांव में हुई एक हिंसक झड़प से जुड़ा है। यह विवाद एक ईंट चिमनी भट्ठा की पार्टनरशिप में रुपयों के लेन-देन को लेकर उत्तम सिंह उर्फ मेघु सिंह और देवेंद्र सिंह के बीच शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से सत्यम कुमार, शिवम कुमार और मधु कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। दोनों पक्ष आपस में गोतिया परिवार के सदस्य हैं। घायल युवक शिवम की लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए मोहब्बतपुर गांव में छापेमारी कर पुस्तम कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के डर से अभियुक्त फरार थानाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि इस मामले के अन्य अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। छापेमारी का नेतृत्व एएसआई नागेंद्र कुमार ने किया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *