शेखपुरा शहर के राजोपुरम कॉलोनी से 22 वर्षीय महिला अपने आठ माह के बेटे को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई है। इस संबंध में महिला के पति ने नगर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पति अजय शर्मा ने सदर प्रखंड के सिरारी थाना क्षेत्र स्थित कैथवा गांव निवासी स्व. राजेश ठाकुर के बेटे बिराज ठाकुर पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा ने बताया कि पीड़ित की शादी महज दो साल पहले हुई थी। महिला का पति एक रेस्टोरेंट कंपनी में काम करता है। CCTV में युवक के साथ जाते दिखी महिला पति ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को रात 11 बजे जब वह रेस्टोरेंट से काम करके घर लौटा, तो पत्नी और आठ माह का बच्चा घर से गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में घटना की रात करीब 10 बजे पत्नी को उक्त युवक के साथ जाते हुए देखा गया। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज कराया गया। नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फरार महिला की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शेखपुरा शहर के राजोपुरम कॉलोनी से 22 वर्षीय महिला अपने आठ माह के बेटे को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई है। इस संबंध में महिला के पति ने नगर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पति अजय शर्मा ने सदर प्रखंड के सिरारी थाना क्षेत्र स्थित कैथवा गांव निवासी स्व. राजेश ठाकुर के बेटे बिराज ठाकुर पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा ने बताया कि पीड़ित की शादी महज दो साल पहले हुई थी। महिला का पति एक रेस्टोरेंट कंपनी में काम करता है। CCTV में युवक के साथ जाते दिखी महिला पति ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को रात 11 बजे जब वह रेस्टोरेंट से काम करके घर लौटा, तो पत्नी और आठ माह का बच्चा घर से गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में घटना की रात करीब 10 बजे पत्नी को उक्त युवक के साथ जाते हुए देखा गया। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज कराया गया। नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फरार महिला की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


