देवरिया में महिला हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार:पट्टीदारों के विवाद में कुदाल से हमला कर की गई थी हत्या, पुलिस ने नहर पुलिया के पास से दबोचा

देवरिया में महिला हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार:पट्टीदारों के विवाद में कुदाल से हमला कर की गई थी हत्या, पुलिस ने नहर पुलिया के पास से दबोचा

देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बरवा नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। यह घटना 15 अप्रैल 2026 की रात रामपुर बनहर गांव में हुई थी। आरोप है कि दो सगे पट्टीदार परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान राज विश्वकर्मा, हरेराम विश्वकर्मा और मोनी विश्वकर्मा ने रविता देवी (40) पत्नी उमेश विश्वकर्मा पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल में हुई थी मौत घटना के बाद परिजन रविता देवी को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मारपीट में मृतका के पुत्र शिव विश्वकर्मा और पुत्री अर्चना भी घायल हुए थे। महिला की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा मृतका के पुत्र शिव विश्वकर्मा की तहरीर पर 16 अप्रैल को महुआडीह थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को बरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *