जालंधर में बुजुर्गों के लिए फ्री ई-रिक्शा सुविधा:आप के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने शुरू की, घर बैठकर बुक कर सकेंगे

जालंधर में बुजुर्गों के लिए फ्री ई-रिक्शा सुविधा:आप के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने शुरू की, घर बैठकर बुक कर सकेंगे

जालंधर में आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने बुजुर्गों के लिए फ्री ई रिक्शा की सुविधा दी। 65 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोग इस सुविधा का घर बैठे फायदा उठा सकते हैं। अगर कोई भी बुजुर्ग जालंधर के किसी भी धर्म स्थल पर जाना चाहते हैं तो वे इस रिक्शा को बुला सकते हैं।
रिक्शा चालक उनको घर से लेकर जाएगा और माथा टेकने के बाद घर पर ही छोड़ेगा। इसके लिए दो नंबर भी जारी किए गए हैं। नितिन कोहली ने बताया कि कोई भी बुजुर्ग 0181-5018181 और 89686-21277 पर कॉल कर ई रिक्शा के लिए कॉल कर सकता है। कॉल रिसीव होने के बाद ई रिक्शा चालक आपको लेने के पहुंच जाएगा।
नितिन कोहली ने बताया कि पहले फेज में ये सुविधा 2 आटो के जरिए शुरू की गई है। इसका अच्छा रिस्पांस मिलता है और आटो रिक्शा की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
लोगों को जागरूक करने के लिए रिक्शा पर स्पीकर भी लगाया गया है जिस पर इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अनाउंसमेंट चल रही है। नितिन कोहली ने हलके के लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। अकेले बुजुर्गों की समस्या को देख लांच की सुविधा
नितिन कोहली ने आटो की सुविधा का शुभारंभ करते हुए बताया कि उनके मन में विचार आया था कि अकेले बुजुर्गों को घर से बाहर जाने के लिए बहुत मुश्किल आती है। इसलिए फ्री ई रिक्शा की सुविधा शुरू है। उन्होंने बताया कि सिटी में ही बहुत से ऐसे बुजुर्ग हैं जो घर पर अकेले हैं, इनके लिए ये सुविधा वरदान साबित हो सकती है।
आम आदमी पार्टी के बैनर तले सुविधा दी
नितिन कोहली ने कहा कि बेशक ये सुविधा उनकी तरफ से पर्सनली दी जा रही है लेकिन इसे पार्टी के बैनर तले लांच की किया गया। बता दें कि नितिन कोहली की तरफ से लांच किए गए आटो पर पार्टी के बैनर लगाए हैं। इस पर सीएम भगवंत मान की भी फोटो है। पार्टी के ही कलर में इन पर बैनर लगाए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *