आप ने बिजली संकट पर किया प्रदर्शन:कासगंज में अघोषित कटौती, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर की जांच की मांग

आप ने बिजली संकट पर किया प्रदर्शन:कासगंज में अघोषित कटौती, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर की जांच की मांग

कासगंज के प्रभपार्क बिजली घर पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते बिजली संकट, अघोषित कटौती और महंगी बिजली दरों को लेकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। आप जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह यादव ने ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भीषण गर्मी के बावजूद प्रदेश के कई जिलों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली संकट के कारण किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। फर्जी बिलिंग की शिकायतें आ रही सामने वहीं आप नेता चंद्रवीर सिंह सोलंकी ने दावा किया कि प्रदेश की जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरों का भुगतान कर रही है, लेकिन इसके बावजूद उसे पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। पार्टी ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, कहा कि प्रदेशभर से बढ़े हुए बिजली बिल, गलत रीडिंग और फर्जी बिलिंग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने, सभी जिलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने और बिजली दरों में वृद्धि रोकने की मांग की है। उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने की भी मांग की गई है। इसके साथ ही बाराबंकी में बिजली संकट से जुड़ी घटना की उच्चस्तरीय जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की भी मांग की गई है। पार्टी ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप कर प्रदेश सरकार को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *