पठानकोट जिला परिषद् के 6 जोन में आप काबिज:पठानकोट जिला परिषद को मिला नया नेतृत्व, गुरप्रीत कौर बनीं चेयरपर्सन, साहिब सिंह साबा उप-चेयरमैन

पठानकोट जिला परिषद् के 6 जोन में आप काबिज:पठानकोट जिला परिषद को मिला नया नेतृत्व, गुरप्रीत कौर बनीं चेयरपर्सन, साहिब सिंह साबा उप-चेयरमैन

चार महीने के लंबे इंतजार के बाद, पठानकोट जिला परिषद की राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने जिले की ग्रामीण राजनीति पर अपना वर्चस्व कायम करते हुए शीर्ष पदों पर कब्जा कर लिया है।
इस दौरान जिला परिषद् के चुनाव में गुरप्रीत कौर को जिला परिषद चेयरपर्सन मनोनीत किया गया और माधोपुर जोन से विजयी साहिब सिंह साबा को उप-चेयरमैन बनाया गया। बता दें, गुरप्रीत कौर पठानकोट जिला परिषद की दूसरी महिला चेयरपर्सन बनी हैं।
उनसे पहले कांग्रेस की किरण बाला इस पद पर रह चुकी हैं। अब, 6 में से 5 ब्लॉक समितियों और अब जिला परिषद पर जीत के साथ, पठानकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। कांटे की टक्कर में साबा बने विजेता
बता दें, उप-चेयरमैन पद के लिए साहिब सिंह साबा ने 120 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। माधोपुर जोन का चुनाव काफी विवादों में रहा था, जहां 414 वोट रद्द होने के बाद साबा को विजेता घोषित किया गया। जिला परिषद के कुल 10 जोन में से 6 पर आम आदमी पार्टी का कब्जा रहा, जबकि 4 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री
प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की ताजपोशी की। इस दौरान उन्होंने मिठाई खिलाकर दोनों नेताओं को बधाई दी। जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त चेयरपर्सन गुरप्रीत कौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और जिले के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *