भोजपुर में ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा:मौसेरे भाई की शादी के लिए मार्केटिंग करने जा रहा था, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

भोजपुर में ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा:मौसेरे भाई की शादी के लिए मार्केटिंग करने जा रहा था, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक पूर्णवासी राम(22) बड़की खड़ाव गांव का रहने वाला था। घटना चौरी थाना क्षेत्र के दरना मोड़ के पास की है। छोटे भाई लक्ष्मण राम ने बताया कि मौसी के लड़के की शादी थी। बाइक से मार्केटिंग करने के लिए मोपती बाजार जा रहा था। रास्ते में टक्कर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी से नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलसि ने शव परिजनों को सौंप दिया है। छह भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां लक्ष्मीना देवी, पत्नी गुड़िया देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मां, पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक पूर्णवासी राम(22) बड़की खड़ाव गांव का रहने वाला था। घटना चौरी थाना क्षेत्र के दरना मोड़ के पास की है। छोटे भाई लक्ष्मण राम ने बताया कि मौसी के लड़के की शादी थी। बाइक से मार्केटिंग करने के लिए मोपती बाजार जा रहा था। रास्ते में टक्कर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी से नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलसि ने शव परिजनों को सौंप दिया है। छह भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां लक्ष्मीना देवी, पत्नी गुड़िया देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मां, पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *