बांसवाड़ा में चाकू के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार:ख़ौफ़ फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पर की थी अपलोड, आनंदपुरी पुलिस की कार्यवाही

बांसवाड़ा में चाकू के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार:ख़ौफ़ फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पर की थी अपलोड, आनंदपुरी पुलिस की कार्यवाही

​सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और लाइक्स पाने के चक्कर में युवाओं द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने का चलन बढ़ता जा रहा है। बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार (चाकू) के साथ रील (वीडियो) अपलोड करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ​बीट कांस्टेबल की सतर्कता से चढ़ा हत्थे ​थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान बीट कांस्टेबल राजेंद्र कुमार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला, जिसमें एक युवक थापड़ा पुल पर खड़े होकर धारदार हथियार लहराते हुए वीडियो बना रहा था। ​आमजन में खौफ फैलाने का आरोप ​पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से आईडी धारक की पहचान मुकेश पुत्र काऊड़ा चरपोटा उम्र 19 साल निवासी गमीरपुरा कालीया (थाना आनंदपुरी) के रूप में की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। ​थानाधिकारी पाटीदार ने बताया कि आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार के साथ वीडियो बनाकर अपलोड करने से आम जनता में डर और खौफ का माहौल पैदा हो रहा था। क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने और भविष्य में ऐसे भयग्रस्त वीडियो अपलोड करने की रोकथाम के लिए यह गिरफ्तारी की गई है। ​पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या किसी भी प्रकार की भड़काऊ सामग्री पोस्ट न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *