क्राइम रिपोर्टर|मधुबनी सिविल कोर्ट परिसर में एक मोटरसाइकिल चोर को बाइक चोरी करते रंगे हाथ बाइक मालिक पकड़ लिया जिसके बाद कोर्ट में मौजूद लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। फिर इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को देकर हवाले कर दिया। वही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कोर्ट परिसर में उत्पन्न हो गयी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में लोगों का भीड़ भी लग गयी। बाइक चोर की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के कसमा मरार गांव निवासी सुमित चौधरी के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार राय जो मधुबनी सिविल कोर्ट परिसर में चाय की दुकान चलाते हैं, अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कोर्ट परिसर में खड़ी कर अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान एक युवक उनकी बाइक का ताला तोड़कर उसे लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। दीपक कुमार राय की नजर अपनी मोटरसाइकिल की ओर गई। उन्होंने देखा कि एक अज्ञात युवक उनकी बाइक में मास्टर चाबी डालकर तोड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आसपास मौजूद आम लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चोर को पकड़ लिया। जबकि उक्त चोर भीड़ का शिकार बनते-बनते बच निकला। मौजूद लोगों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को नगर थाना लेकर चली गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। बाइक मालिक के द्वारा आवेदन दिया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्राइम रिपोर्टर|मधुबनी सिविल कोर्ट परिसर में एक मोटरसाइकिल चोर को बाइक चोरी करते रंगे हाथ बाइक मालिक पकड़ लिया जिसके बाद कोर्ट में मौजूद लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। फिर इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को देकर हवाले कर दिया। वही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कोर्ट परिसर में उत्पन्न हो गयी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में लोगों का भीड़ भी लग गयी। बाइक चोर की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के कसमा मरार गांव निवासी सुमित चौधरी के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार राय जो मधुबनी सिविल कोर्ट परिसर में चाय की दुकान चलाते हैं, अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कोर्ट परिसर में खड़ी कर अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान एक युवक उनकी बाइक का ताला तोड़कर उसे लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। दीपक कुमार राय की नजर अपनी मोटरसाइकिल की ओर गई। उन्होंने देखा कि एक अज्ञात युवक उनकी बाइक में मास्टर चाबी डालकर तोड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आसपास मौजूद आम लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चोर को पकड़ लिया। जबकि उक्त चोर भीड़ का शिकार बनते-बनते बच निकला। मौजूद लोगों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को नगर थाना लेकर चली गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। बाइक मालिक के द्वारा आवेदन दिया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।


