भोजपुर में एक युवक की पिटाई कर दी गई। गांव में कुछ लोगों से स्कूटी गिराने को लेकर विवाद हुआ था। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान गया राम के पुत्र प्रताप कुमार(34) के तौर पर हुई है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव की है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल पीड़ित ने बताया कि घर में एक बच्चे का जन्मदिन था। सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। इस दौरान वहां गांव का एक युवक बंटी सिंह पानी की गाड़ी लेकर पहुंचा। उसकी गाड़ी की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी स्कूटी गिर गई। इस पर बंटी को कहा कि मेरी गाड़ी नई थी, आपको अपनी गाड़ी लगाने से पहले बोलना था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बंटी ने उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराकर अस्पताल पहुंचाया। मामूली विवाद में मारपीट का आरोप परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भोजपुर में एक युवक की पिटाई कर दी गई। गांव में कुछ लोगों से स्कूटी गिराने को लेकर विवाद हुआ था। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान गया राम के पुत्र प्रताप कुमार(34) के तौर पर हुई है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव की है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल पीड़ित ने बताया कि घर में एक बच्चे का जन्मदिन था। सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। इस दौरान वहां गांव का एक युवक बंटी सिंह पानी की गाड़ी लेकर पहुंचा। उसकी गाड़ी की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी स्कूटी गिर गई। इस पर बंटी को कहा कि मेरी गाड़ी नई थी, आपको अपनी गाड़ी लगाने से पहले बोलना था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बंटी ने उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराकर अस्पताल पहुंचाया। मामूली विवाद में मारपीट का आरोप परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


