भेलावर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजन ने दोस्तों पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया

भेलावर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजन ने दोस्तों पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया

जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय डेकोरेशन संचालक शिवम कुमार उर्फ गोलू की पटना के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 15 मई की रात उसके कुछ दोस्तों ने बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया था घटना के बाद परिजनों ने शिवम को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। बाद में परिवार वाले उसे पटना के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे, जहां रविवार की रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक डेकोरेशन का काम करता था पोस्टमॉर्टम हाउस के परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि शिवम डेकोरेशन का काम करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 मई की रात उसके कुछ दोस्तों ने ही लाठी-डंडों से पीटकर उसे खेत में फेंक दिया था। परिजनों के अनुसार, मारपीट के बाद आरोपियों ने फोन पर घटना की जानकारी भी दी थी, लेकिन पहले उन्हें लगा कि कोई डराने के लिए मजाक कर रहा है। बाजार के पास अचेत अवस्था में मिला था बाद में आरोपियों ने घर आकर भी घटना की बात बताई, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान शिवम गांव के बाजार के पास लहूलुहान और अचेत अवस्था में मिला। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिवम के दोस्तों ने ही इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। भेलावर थाना थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मौत की जानकारी मिलने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है और आवेदन मिलने पर उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी। जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय डेकोरेशन संचालक शिवम कुमार उर्फ गोलू की पटना के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 15 मई की रात उसके कुछ दोस्तों ने बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया था घटना के बाद परिजनों ने शिवम को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। बाद में परिवार वाले उसे पटना के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे, जहां रविवार की रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक डेकोरेशन का काम करता था पोस्टमॉर्टम हाउस के परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि शिवम डेकोरेशन का काम करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 मई की रात उसके कुछ दोस्तों ने ही लाठी-डंडों से पीटकर उसे खेत में फेंक दिया था। परिजनों के अनुसार, मारपीट के बाद आरोपियों ने फोन पर घटना की जानकारी भी दी थी, लेकिन पहले उन्हें लगा कि कोई डराने के लिए मजाक कर रहा है। बाजार के पास अचेत अवस्था में मिला था बाद में आरोपियों ने घर आकर भी घटना की बात बताई, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान शिवम गांव के बाजार के पास लहूलुहान और अचेत अवस्था में मिला। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिवम के दोस्तों ने ही इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। भेलावर थाना थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मौत की जानकारी मिलने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है और आवेदन मिलने पर उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *