अलवर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के सुरेर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को लाठियों से पीटा। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। राजगढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी है। पीड़ित हरिश सुलानिया ने बताया की गुरुवार दोपहर करीब दो बजे गोठ की चौकी स्थित एक निजी स्कूल की लाइब्रेरी से खाना खाने के लिए अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। रास्ते मे हरकेश मीणा पुत्र कैलाश चंद मीणा ने पुरानी रंजिश को लेकर डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से हुआ घायल पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान वह स्कूटी से सड़क पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसकेसिर पर गहरी चोटें आई हैं और दांए हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
असल मामला ये सामने आया है कि आरोपी के रिश्तेदारों को किसी निजी कार्यक्रम से ग्रामीणों ने भगा दिया था। उस रंजिश को देखते हुए युवक पर हमला किया गया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बाईट–हरीश सुलानिया, पीड़ित


