मुजफ्फरपुर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:15 दिन पहले घर में बेटे का जन्म हुआ था, ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:15 दिन पहले घर में बेटे का जन्म हुआ था, ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। महज 15 दिन पहले जिस घर में बेटे के जन्म की किलकारी गूंजी थी, उसी घर में अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। ससुराल जाने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के मकड़ी टोला स्थित एसएच-74 पर नारायण चौक के समीप हुई। बाइक और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। दो घंटे तक नहीं हो सकी पहचान हादसे के बाद युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की जांच की, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। करीब दो घंटे बाद मृतक की पहचान बैजनाथपुर खाप निवासी 35 वर्षीय राजू राम, पिता सिहासन राम, के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही उसकी मां आशा देवी अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगीं और बेहोश हो गईं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 15 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म परिजनों ने बताया कि राजू राम चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह चेन्नई की एक लोहे की फैक्ट्री में काम करते थे और करीब एक माह पहले छुट्टी लेकर गांव आए थे। परिवार में हाल ही में खुशियों का माहौल था, क्योंकि 15 दिन पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। राजू राम दो बेटियों और एक नवजात पुत्र के पिता थे। सोमवार को वह बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। ट्रक और चालक को पुलिस ने लिया कब्जे में घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। खुशियां मातम में बदलीं परिवार के लोगों का कहना है कि बेटे के जन्म की खुशी अभी ठीक से मना भी नहीं पाए थे कि यह हादसा हो गया। घर में जहां कुछ दिन पहले नवजात के आगमन का उत्सव था, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। महज 15 दिन पहले जिस घर में बेटे के जन्म की किलकारी गूंजी थी, उसी घर में अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। ससुराल जाने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के मकड़ी टोला स्थित एसएच-74 पर नारायण चौक के समीप हुई। बाइक और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। दो घंटे तक नहीं हो सकी पहचान हादसे के बाद युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की जांच की, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। करीब दो घंटे बाद मृतक की पहचान बैजनाथपुर खाप निवासी 35 वर्षीय राजू राम, पिता सिहासन राम, के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही उसकी मां आशा देवी अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगीं और बेहोश हो गईं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 15 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म परिजनों ने बताया कि राजू राम चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह चेन्नई की एक लोहे की फैक्ट्री में काम करते थे और करीब एक माह पहले छुट्टी लेकर गांव आए थे। परिवार में हाल ही में खुशियों का माहौल था, क्योंकि 15 दिन पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। राजू राम दो बेटियों और एक नवजात पुत्र के पिता थे। सोमवार को वह बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। ट्रक और चालक को पुलिस ने लिया कब्जे में घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। खुशियां मातम में बदलीं परिवार के लोगों का कहना है कि बेटे के जन्म की खुशी अभी ठीक से मना भी नहीं पाए थे कि यह हादसा हो गया। घर में जहां कुछ दिन पहले नवजात के आगमन का उत्सव था, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *