जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट:रनवे टच कर वापस उड़ान भरनी पड़ी; 7 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिग हुई

जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट:रनवे टच कर वापस उड़ान भरनी पड़ी; 7 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिग हुई

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से जयपुर आ रही फ्लाइट (IX – 1494) मंगलवार को पहली कोशिश में लैंड नहीं कर पाई। रनवे टच करने के बाद पायलट को गो-अराउंड करना पड़ा। करीब 7 मिनट बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई, जिससे प्लेन में सवार करीब 155 पैसेंजर्स और क्रू ने राहत की सांस ली। जो बोइंग 737 प्लेन था। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 1494 ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए एप्रोच किया। इस दौरान प्लेन रनवे के काफी करीब पहुंच गया था। टच भी किया, लेकिन एप्रोच पूरी तरह स्थिर नहीं होने के कारण पायलट ने सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए तुरंत गो-अराउंड का फैसला लिया। इस प्रक्रिया के दौरान एयरक्राफ्ट को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर रनवे से दूर किया जाता है, ताकि सुरक्षित तरीके से फिर से लैंडिंग की जा सके। स्पीड, एंगल या अलाइनमेंट गड़बड़ होने पर गो-अराउंड करना अनिवार्य एविएशन नियमों के मुताबिक अगर लैंडिंग के दौरान स्पीड, एंगल या अलाइनमेंट में किसी तरह की अस्थिरता होती है। पायलट को गो-अराउंड करना अनिवार्य होता है। इसी नियम का पालन करते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाई और किसी भी संभावित जोखिम से बचाव किया। गो-अराउंड कोई असामान्य स्थिति नहीं एविएशन एक्सपर्ट्स सोहन सिंह नाथावत ने बताया- गो-अराउंड कोई असामान्य स्थिति नहीं होती। यह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाने वाली एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया है। पायलट का यह फैसला पैसेंजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया, जिससे किसी भी बड़ी घटना की संभावना टल गई। ये भी पढ़ें… आसमान में 45-मिनट तक सांसत में रही पैसेंजर्स की जान:फ्लाइट ने लगाए 8 चक्कर; रनवे को टच कर फिर उड़ा विमान खराब मौसम के कारण जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार रात फ्लाइट संचालन काफी प्रभावित हुआ। आंधी और कम विजिबिलिटी की वजह से कई विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा, वहीं कई फ्लाइट्स काफी समय तक आसमान में होल्ड पर रहीं। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *