भोजपुर में करंट लगने से महिला की मौत:घर से खेत की ओर जा रही थी, बिजली के खंभे में हाथ टच होते ही लगा झटका

भोजपुर में करंट लगने से महिला की मौत:घर से खेत की ओर जा रही थी, बिजली के खंभे में हाथ टच होते ही लगा झटका

भोजपुर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकली थी। मृतका की पहचान पिरौटा निवासी मिथिलेश पासवान की पत्नी अनीता देवी(40) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे दीपक पासवान ने बताया कि रास्ते में बिजली के खंभे से उनका हाथ टच हो गया। झटका लगते ही बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। कुछ देर जानकारी मिली, जिसके बाद अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी मिलने के बाद राजद नेता रघुपति यादव अस्पताल पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधवाया। मृतका को सिर्फ तीन पुत्र संतोष पासवान, दीपक पासवान और पंकज पासवान है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकली थी। मृतका की पहचान पिरौटा निवासी मिथिलेश पासवान की पत्नी अनीता देवी(40) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे दीपक पासवान ने बताया कि रास्ते में बिजली के खंभे से उनका हाथ टच हो गया। झटका लगते ही बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। कुछ देर जानकारी मिली, जिसके बाद अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी मिलने के बाद राजद नेता रघुपति यादव अस्पताल पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधवाया। मृतका को सिर्फ तीन पुत्र संतोष पासवान, दीपक पासवान और पंकज पासवान है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *