चतरा में 30 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी:छठी कार्यक्रम से लौटते वक्त बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा; 20 घायल, 6 की हालत गंभीर

चतरा में 30 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी:छठी कार्यक्रम से लौटते वक्त बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा; 20 घायल, 6 की हालत गंभीर

चतरा जिले में एक सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी एक छठियारी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना चतरा सदर थाना क्षेत्र के जापुट गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बच्चों और महिलाओं सहित करीब 30 लोग एक गाड़ी में सवार थे। गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कुल 20 लोग चोटिल हुए हैं। इनमें से आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के जोरी और इटखोरी के रहने वाले ग्रामीण सिमरिया प्रखंड के टूटीलावा गांव गए थे। वहां परिवार की नतिनी के छठियारी (छठी) कार्यक्रम का आयोजन था। रात भर खुशियां मनाने के बाद, सुबह करीब 30 लोग एक सवारी गाड़ी में सवार होकर वापस अपने गांव जोरी लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी और घायल राजेंद्र भारती ने बताया कि जैसे ही उनकी गाड़ी सदर थाना क्षेत्र के जापुट गांव के पास पहुंची, तभी अचानक सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी तेजी से लहराई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद जापुट गांव के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। इसी बीच घटना की भनक पहरा पंचायत की मुखिया बेबी देवी और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री को लगी। सूचना मिलते ही दोनों बिना वक्त गंवाए दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मुखिया बेबी देवी और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से गाड़ी में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर तत्काल चतरा सदर अस्पताल भिजवाया। चतरा जिले में एक सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी एक छठियारी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना चतरा सदर थाना क्षेत्र के जापुट गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बच्चों और महिलाओं सहित करीब 30 लोग एक गाड़ी में सवार थे। गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कुल 20 लोग चोटिल हुए हैं। इनमें से आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के जोरी और इटखोरी के रहने वाले ग्रामीण सिमरिया प्रखंड के टूटीलावा गांव गए थे। वहां परिवार की नतिनी के छठियारी (छठी) कार्यक्रम का आयोजन था। रात भर खुशियां मनाने के बाद, सुबह करीब 30 लोग एक सवारी गाड़ी में सवार होकर वापस अपने गांव जोरी लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी और घायल राजेंद्र भारती ने बताया कि जैसे ही उनकी गाड़ी सदर थाना क्षेत्र के जापुट गांव के पास पहुंची, तभी अचानक सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी तेजी से लहराई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद जापुट गांव के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। इसी बीच घटना की भनक पहरा पंचायत की मुखिया बेबी देवी और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री को लगी। सूचना मिलते ही दोनों बिना वक्त गंवाए दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मुखिया बेबी देवी और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से गाड़ी में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर तत्काल चतरा सदर अस्पताल भिजवाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *