शाहजहांपुर में सोमवार की शाम 6 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलते ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक जांच में बैटरी वायर में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया है। यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। ट्रैक्टर एक एजेंसी के पास से गुजर रहा था तभी उसमें से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा किया और स्थानीय दुकानदारों को सूचना दी। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया आग की लपटें देखकर राजमार्ग पर कुछ देर के लिए दोनों ओर यातायात रुक गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस ने मौके पर भीड़ को हटाया और यातायात सुचारु करवाया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि यह ट्रैक्टर थाना कांट क्षेत्र के जमौर निवासी बालकेश का था और इसे एक व्यक्ति चला रहा था। चालक ने पुलिस को बताया कि बैटरी वायर में स्पार्क होने के कारण ट्रैक्टर में आग लगी। चौक कोतवाली निरीक्षक प्रदीप राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया।


