हॉर्मुज में अचानक आग लगी और समुद्र में समा गया भारतीय जहाज, 18 इंडियन की कैसे बची जान? वे वहां क्या कर रहे थे?

हॉर्मुज में अचानक आग लगी और समुद्र में समा गया भारतीय जहाज, 18 इंडियन की कैसे बची जान? वे वहां क्या कर रहे थे?

हॉर्मुज स्ट्रेट के पास एक लकड़ी का पारंपरिक जहाज अचानक आग की चपेट में आ गया और पलट गया। इस हादसे में एक भारतीय नाविक की जान चली गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जल गए।

इस घटन के बाद आसपास से गुजर रहे दूसरे जहाज के कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 18 भारतीयों को बचाया। बताया जा रहा है कि जहाज में सवार सभी लोग कमाने के लिए विदेश गए थे।

हादसा कैसे हुआ?

यह हादसा शुक्रवार को हुआ। सामान्य माल ले जा रहे इस जहाज में अचानक आग लग गई। जिसके बाद जहाज पलट गया और क्रू मेंबर्स पानी में फंस गए। मरने वाले नाविक की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है।

इस हादसे के बाद चार घायलों को तुरंत दुबई ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।

भारतीय दूतावास की त्वरित मदद

हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी सक्रिय हो गए। रेस्क्यू के कुछ घंटों के अंदर ही अधिकारियों ने घायल और बचे हुए नाविकों से मुलाकात की।

दूतावास अब जहाज मालिक से भी लगातार संपर्क में है और परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। सरकार के एक सूत्र ने बताया कि सभी बचे हुए नाविक सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है।

क्षेत्र में तनाव का असर

यह हादसा उस समय हुआ है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इलाके में पहले से ही तनाव बना हुआ है। कुछ दिन पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया था कि 11 भारतीय जहाज तो स्ट्रेट पार कर चुके हैं, लेकिन 13 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में हैं।

ईरान-अमेरिका तनाव को लेकर आवाजाही पर असर

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद के कारण जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है। भारतीय नाविकों के लिए यह इलाका हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है।

लंबे समय से यहां समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। सरकार लगातार ईरानी अधिकारियों से बात कर रही है ताकि बाकी बचे जहाज भी सुरक्षित भारत पहुंच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *