कौशांबी में अधेड़ दिव्यांग ने की आत्महत्या:चारपाई की रस्सी से फंदा बनाकर लगाई फांसी, मानसिक रूप से बीमार थे

कौशांबी में अधेड़ दिव्यांग ने की आत्महत्या:चारपाई की रस्सी से फंदा बनाकर लगाई फांसी, मानसिक रूप से बीमार थे

कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दुगौली गांव में बुधवार सुबह एक अधेड़ दिव्यांग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 55 वर्षीय राजबहादुर लोध का शव उनके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, दुगौली निवासी राजबहादुर लोध (55) ने बरामदे में रखी चारपाई की रस्सी काटी। इस रस्सी को उन्होंने कमरे के भीतर पंखे से बांधकर फंदा बनाया और फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को संदेह हुआ। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो राजबहादुर फंदे से लटके हुए थे। उन्हें तत्काल नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि राजबहादुर पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार भी कराया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *