मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को रातभर बंधक बनाकर दुष्कर्म:सुबह परिवार खोजते पहुंचा तब मिली, एक आरोपी को पकड़कर पब्लिक ने पीटा

मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को रातभर बंधक बनाकर दुष्कर्म:सुबह परिवार खोजते पहुंचा तब मिली, एक आरोपी को पकड़कर पब्लिक ने पीटा

लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 15 साल की मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को रातभर एक खाली मकान में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकीपुरम विस्तार निवासी पीड़िता की मां के अनुसार उनकी बेटी मानसिक रूप कमजोर है। सोमवार शाम करीब 8 बजे घर से टहलने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे गांव के कुछ लोगों ने एक नव-निर्मित खाली मकान से किशोरी को निकलते हुए देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मकान के अंदर किशोरी के कपड़े मिले। वहीं दो युवक मौजूद थे। इनमें एक की पहचान दिनेश के रूप में हुई, जबकि दूसरा युवक को नहीं पहचान पाए। जो मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां का आरोप है दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ रात भर दुष्कर्म किया है।
मामले में इंस्पेक्टर जानकीपुरम बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है दोनों ने बच्चों के साथ दुष्कर्म किया है मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को पकड़ा गया है, दूसरे की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *