नालंदा में रेडीमेड दुकान में लगी भीषण आग:8 लाख का सामान जलकर खाक, बोर्ड से नंबर निकालकर राहगीर ने मालिक को किया फोन

नालंदा में रेडीमेड दुकान में लगी भीषण आग:8 लाख का सामान जलकर खाक, बोर्ड से नंबर निकालकर राहगीर ने मालिक को किया फोन

बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 7 से 8 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदार की सालों की मेहनत चंद घंटों में स्वाहा हो गई। घटना रामचंद्रपुर स्थित नालंदा कॉलोनी की है ‘बोर्ड से नंबर निकालकर राहगीर ने किया फोन’ दुकान के मालिक शिवशंकर कुमार ने बताया कि वह पिछले सात सालों से यह दुकान चला रहे थे। रात करीब 11:20 बजे के बीच उन्हें फोन पर इस मनहूस घटना की जानकारी मिली। एक राहगीर ने दुकान से लपटें उठती देखी। उसने तुरंत बोर्ड पर लिखा नंबर निकाला। फोन करके सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोग भी जमा हो गए। ‘स्टॉक के साथ जरूरी दस्तावेज भी जले’ शिवशंकर के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि कुछ भी नहीं बच सका। दुकान के निचले हिस्से में मौजूद स्टॉक के साथ-साथ छज्जे पर रखा सर्दियों का कपड़ा भी जलकर खाक हो गया। इसके अलावा काउंटर, गद्दे, पंखा, लाइट और अन्य फर्नीचर भी राख हो गए। इंश्योरेंस के जरूरी कागजात भी इस आग की भेंट चढ़ गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस मामले में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि अगलगी की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित दुकानदार क्षति के आंकलन में जुटा हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 7 से 8 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदार की सालों की मेहनत चंद घंटों में स्वाहा हो गई। घटना रामचंद्रपुर स्थित नालंदा कॉलोनी की है ‘बोर्ड से नंबर निकालकर राहगीर ने किया फोन’ दुकान के मालिक शिवशंकर कुमार ने बताया कि वह पिछले सात सालों से यह दुकान चला रहे थे। रात करीब 11:20 बजे के बीच उन्हें फोन पर इस मनहूस घटना की जानकारी मिली। एक राहगीर ने दुकान से लपटें उठती देखी। उसने तुरंत बोर्ड पर लिखा नंबर निकाला। फोन करके सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोग भी जमा हो गए। ‘स्टॉक के साथ जरूरी दस्तावेज भी जले’ शिवशंकर के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि कुछ भी नहीं बच सका। दुकान के निचले हिस्से में मौजूद स्टॉक के साथ-साथ छज्जे पर रखा सर्दियों का कपड़ा भी जलकर खाक हो गया। इसके अलावा काउंटर, गद्दे, पंखा, लाइट और अन्य फर्नीचर भी राख हो गए। इंश्योरेंस के जरूरी कागजात भी इस आग की भेंट चढ़ गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस मामले में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि अगलगी की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित दुकानदार क्षति के आंकलन में जुटा हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *