खेत में मकई रोपाई करते मजदूर की मौत:हार्ट अटैक से गई जान, बेगूसराय के भवानंदपुर पंचायत में हुई घटना

खेत में मकई रोपाई करते मजदूर की मौत:हार्ट अटैक से गई जान, बेगूसराय के भवानंदपुर पंचायत में हुई घटना

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में मंगलवार दोपहर एक मजदूर की खेत में मकई की रोपाई के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की उम्र 54 वर्ष थी। मृतक की पहचान वार्ड 6 निवासी अशोक महतो, पिता बालेश्वर महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक महतो दूसरे के खेत में मजदूरी कर रहे थे। मकई की रोपाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे खेत में ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। शव को खेत से घर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में शोक का माहौल है। बुधवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उप प्रमुख सुबोध पासवान, मुखिया दीपक कुमार और ग्रामीण संजय पासवान ने दुख व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में मंगलवार दोपहर एक मजदूर की खेत में मकई की रोपाई के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की उम्र 54 वर्ष थी। मृतक की पहचान वार्ड 6 निवासी अशोक महतो, पिता बालेश्वर महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक महतो दूसरे के खेत में मजदूरी कर रहे थे। मकई की रोपाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे खेत में ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। शव को खेत से घर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में शोक का माहौल है। बुधवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उप प्रमुख सुबोध पासवान, मुखिया दीपक कुमार और ग्रामीण संजय पासवान ने दुख व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *