लेनदेन के झगड़े में हुआ था होजरी दुकानदार का मर्डर:हत्यारोपी ने एक लाख उधार दिए थे, 18 संदिग्ध उठाए गए, सील हुआ रेस्टोरेंट

लेनदेन के झगड़े में हुआ था होजरी दुकानदार का मर्डर:हत्यारोपी ने एक लाख उधार दिए थे, 18 संदिग्ध उठाए गए, सील हुआ रेस्टोरेंट

फीलखाना थानाक्षेत्र में एक लाख रुपए न देने पर होजरी दुकानदार विजय चौरसिया के सिर में गोली मारकर मर्डर किया गया था। होजरी दुकानदार ने एक साल पहले रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता से पैसे लिए थे, जिसे दुकानदार नहीं लौटा रहा था। पुलिस की जांच में यह बातें सामने आई हैं। वहीं हत्यारोपी की तलाश में 5 टीमें जुटी हुई है, हत्यारोपी आखिरी बार उन्नाव की ओर जाता हुआ दिखाई दिया है। 18 संदिग्धों से हो रही पूछताछ कोतवाली एसीपी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सवई सिंह का हाता स्थित में विजय चौरसिया की पिस्टल से गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्याकांड के बाद विजय की दुकान के सामने आर्टिफीशियल ज्वैलरी की दुकान लगाने वाली महिला, उसकी बेटी समेत करीब 18 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसीपी कोतवाली ने बताया कि प्रारंभिक पू्छताछ में सामने आया कि रेस्टोरेंट संचालक विशाल ब्याज पर पैसे बांटने का भी काम करता था। विजय ने करीब एक साल पहले विशाल से एक लाख रुपए ब्याज पर लिए थे, दो–तीन महीने ब्याज देने के बाद विजय ने ब्याज देना बंद कर दिया था। जिसपर कुछ दिनों पूर्व दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद विशाल ने हत्या करने की योजना तैयार करनी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को विशाल ने विजय को कॉल किया और झांसे में तीन मंजिला स्थित धर्मशाला स्थित की छत पर ले गया, जहां करीब 40 मिनट तक दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों धर्मशाला से उतरने लगे, जहां आगे की ओर विजय था, तभी पीछे से विशाल पिस्टल निकालकर विजय के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर के बाद पुलिस टीम सीसीटीवी खंगाले में जुटी, जहां विशाल की आखिरी बार उन्नाव की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। एसीपी कोतवाली ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी विशाल कुछ वकीलों के संपर्क में सरेंडर करने की फिराक में है। आरोपी की तलाश में 5 टीमें लगी हुई है, जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं शुक्रवार को आरोपी की शिवाला स्थित शिल्पा रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई की जाएगी, साथ ही संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़िए पूरा प्रकरण… सिरकी मोहाल निवासी 42 वर्षीय विजय चौरसिया की क्राइस्ट चर्च मार्केट के चूड़ी मार्केट में होजरी की दुकान है। परिवार में मां मीरा देवी, पत्नी नेहा और दो बच्चे वैभव व अनवी है। वैभव शीलिंग हाउस स्कूल में कक्षा 2 व अनवी कैंट के सेंट मैरी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। विजय के दो बड़े भाई अजीत व अजय हैं। शिवाला खास बाजार में रहने वाले बड़े भाई अजय ने बताया कि, तीनों भाइयों की होजरी की अलग–अलग शॉप है। शुक्रवार को विजय दुकान पर था। तभी शाम करीब साढ़े छह बजे उसके पास कॉल आई, इस पर विजय ने दुकान में काम करने वाली युवती शिखा से कुछ देर में आने की बात कहते हुए ग्राहक को हैंडल की बात कही। रात करीब 8:30 बजे सवई सिंह का हाता के पास स्थित तीन मंजिला धर्मशाला की पहली मंजिल में रहने वाली किराएदार रानी त्रिवेदी ने घर के पास रहने वाले युवक अन्नू को कॉल कर विजय की लाश मिलने की जानकारी दी। अन्नू बड़े भाई अजय के पास पहुंचा, जहां से वह धर्मशाला पहुंचे तो देखा कि विजय खून से लथपथ धर्मशाला की सीढ़ियों पर पड़ा हुआ था। परिजन आनन–फानन में विजय को उर्सला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना की जानकारी ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन टाडा, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, जिसमें विशाल स्कूटी में विजय को स्कूटी में बिठाकर ले जाता हुआ कैद हुआ था। करीब 45 मिनट बाद धर्मशाला से अकेले निकल कर विशाल स्कूटी से भागते हुए फुटेज में आया था। मृतक के भाई अजय की तहरीर पर पुलिस ने विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हत्याकांड के विरोध में बंद रहा बाजार वहीं हत्याकांड के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने शिवाला बाजार में बंदी की घोषणा की। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पूरा बाजार बंद रहा। सिरकी मोहाल से शव उठने के बाद परिजन अंतिम यात्रा लेकर शिवाला पहुंचे, जहां सभी व्यापारी अंतिम यात्रा में शामिल रहे। व्यापारियों ने बताया कि हत्यारोपी विशाल अपराधिक प्रवृत्ति का था, वह इलाके में मादक पदार्थों की ब्रिकी भी कराता था। वह झगड़ालू प्रवृत्ति का भी था, आए दिन मामूली बात पर उसका लोगों से झगड़ा हो जाता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *