दरभंगा के बहादुरपुर इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड में हमले में गुरुवार को 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची अपने घर के पास गली में खेल रही थी। इसी दौरान 7 से 8 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना सैदनगर के शास्त्रीनगर मोहल्ला गली नंबर-2 की है। मृत बच्ची की पहचान एकमी घाट के रहने वाले भरत सहनी की बेटी अन्नू कुमारी के रूप में हुई है। भरत सहनी ने बताया कि मेरी बेटी आज दोपहर करीब एक बजे घर से खेलने के लिए निकली थी और शास्त्रीनगर मोहल्ले की गली नंबर-2 में खेल रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उसे अकेला पाकर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले के बाद अन्नू जमीन पर गिर गई जिसके बाद कुत्तों ने अन्नू के गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोंच लिया। आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे तो भागे कुत्ते वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक कुत्तों के हमले के बाद बच्ची ने शोर मचाया। इसी दौरान बच्ची की चीख सुनकर पास में टाइल्स लगाने का काम कर रहे मजदूर और आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख कुत्ते घटनास्थल से बच्ची को छोड़कर भाग निकले। तत्काल स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बच्ची के परिजन को दी। इसके बाद गंभीर हालत में बच्ची को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग बोले- 2 साल से इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे पहले 14 जुलाई 2025 को भी इसी मोहल्ले में विनोद पासवान की 7 साल की बेटी आरोही कुमारी की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी लोगों ने कुत्तों को पकड़ने की मांग की थी, लेकिन समस्या आज तक बनी हुई है। इस ताजा घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशून्जय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। दरभंगा के बहादुरपुर इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड में हमले में गुरुवार को 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची अपने घर के पास गली में खेल रही थी। इसी दौरान 7 से 8 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना सैदनगर के शास्त्रीनगर मोहल्ला गली नंबर-2 की है। मृत बच्ची की पहचान एकमी घाट के रहने वाले भरत सहनी की बेटी अन्नू कुमारी के रूप में हुई है। भरत सहनी ने बताया कि मेरी बेटी आज दोपहर करीब एक बजे घर से खेलने के लिए निकली थी और शास्त्रीनगर मोहल्ले की गली नंबर-2 में खेल रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उसे अकेला पाकर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले के बाद अन्नू जमीन पर गिर गई जिसके बाद कुत्तों ने अन्नू के गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोंच लिया। आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे तो भागे कुत्ते वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक कुत्तों के हमले के बाद बच्ची ने शोर मचाया। इसी दौरान बच्ची की चीख सुनकर पास में टाइल्स लगाने का काम कर रहे मजदूर और आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख कुत्ते घटनास्थल से बच्ची को छोड़कर भाग निकले। तत्काल स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बच्ची के परिजन को दी। इसके बाद गंभीर हालत में बच्ची को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग बोले- 2 साल से इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे पहले 14 जुलाई 2025 को भी इसी मोहल्ले में विनोद पासवान की 7 साल की बेटी आरोही कुमारी की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी लोगों ने कुत्तों को पकड़ने की मांग की थी, लेकिन समस्या आज तक बनी हुई है। इस ताजा घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशून्जय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।


