मुजफ्फरपुर जिले के सरैया अनुमंडल क्षेत्र में घर में लगी आग से जिंदा जलने से एक शख्स की मौत हो गई। परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक फूस के घर में आग लग गई। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि राकेश राय(45) को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर जान चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। इस दर्दनाक हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव(वार्ड संख्या-10) की है। साजिश की आशंका पीड़ित परिवार ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए साजिश के तहत आग लगाए जाने की आशंका जताई है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि फूसनुमा घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कारणों की जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जांच के बाद मामला होगा स्पष्ट जैतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात आग लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। मुजफ्फरपुर जिले के सरैया अनुमंडल क्षेत्र में घर में लगी आग से जिंदा जलने से एक शख्स की मौत हो गई। परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक फूस के घर में आग लग गई। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि राकेश राय(45) को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर जान चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। इस दर्दनाक हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव(वार्ड संख्या-10) की है। साजिश की आशंका पीड़ित परिवार ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए साजिश के तहत आग लगाए जाने की आशंका जताई है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि फूसनुमा घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कारणों की जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जांच के बाद मामला होगा स्पष्ट जैतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात आग लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।


