बसंतपुर में डीजे बजाने को लेकर विवाद:जमकर हुई मारपीट, 12 लोग घायल; एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर

सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर कोन्ही टोला में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने शनिवार को पंचायती के दौरान हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। बसंतपुर मलंग चौक और बसैठा बाजार रणक्षेत्र में बदल गए। शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद
यह विवाद शुक्रवार रात विनोद सहनी की बेटी की शादी के दौरान शुरू हुआ। वैशाली जिले के जंदाहा से बारात आई थी। बारात लगने के बाद देर रात डीजे ट्रॉली लौट रही थी, तभी कुछ युवकों ने जबरन डीजे बजाने की जिद की, जिससे विवाद और मारपीट हो गई। पंचायती के दौरान फिर भड़की हिंसा
मामले को सुलझाने के लिए शनिवार को मलंग चौक पर सहनी समाज की पंचायती बुलाई गई थी, लेकिन इसी दौरान रामशरण सहनी के गुट ने फिर से मारपीट शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पंचायती में आए लोग भाग खड़े हुए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सिद्धांत कुमार और रामशरण सहनी को सीएचसी सरैया पहुंचाया, जहां से उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायल स्थानीय अस्पतालों में इलाजरत हैं। इलाके में तनाव कायम
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर कोन्ही टोला में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने शनिवार को पंचायती के दौरान हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। बसंतपुर मलंग चौक और बसैठा बाजार रणक्षेत्र में बदल गए। शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद
यह विवाद शुक्रवार रात विनोद सहनी की बेटी की शादी के दौरान शुरू हुआ। वैशाली जिले के जंदाहा से बारात आई थी। बारात लगने के बाद देर रात डीजे ट्रॉली लौट रही थी, तभी कुछ युवकों ने जबरन डीजे बजाने की जिद की, जिससे विवाद और मारपीट हो गई। पंचायती के दौरान फिर भड़की हिंसा
मामले को सुलझाने के लिए शनिवार को मलंग चौक पर सहनी समाज की पंचायती बुलाई गई थी, लेकिन इसी दौरान रामशरण सहनी के गुट ने फिर से मारपीट शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पंचायती में आए लोग भाग खड़े हुए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सिद्धांत कुमार और रामशरण सहनी को सीएचसी सरैया पहुंचाया, जहां से उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायल स्थानीय अस्पतालों में इलाजरत हैं। इलाके में तनाव कायम
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *