इमली के पेड़ से पत्ता तोड़ने पर 7 साल के बच्चे का सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। पड़ोसी को इतना गुस्सा आया कि लाठी-डंडे से बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर पर जोर से मारा। बच्चा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। भतीजे को बचाने आए उसके चाचा से भी मारपीट की गई। मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के टपूकड़ा कस्बे में शुक्रवार शाम का है। बच्चे के सिर पर धारदार हथियार से मारा जानकारी अनुसार 7 साल का बच्चा सलीम शुक्रवार शाम को सड़क पर खेल रहा था। पास में ही इमली का पेड़ लगा हुआ था। खेलते-खेलते उसने पेड़ से कुछ पत्ते तोड़ लिए। उसे ऐसा करते देख पड़ोसी ने देखा और चिल्लाने लगा। पड़ोसी साहिल, दिलशाद, सफी मोहम्मद और उनके अन्य साथियों लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। सभी ने मिलकर बच्चे को धमकाया और पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर पर चोट मारी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। भतीजे को बचाने दौड़े चाचा को भी पीटा बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके चाचा बिलाल पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। उनके भी शरीर और सिर पर गंभीर चोट आई हैं। वारदात के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। लहूलुहान हालत में दोनों को स्थानीय टपूकड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। बच्चे के सिर में गहरा घाव होने पर हालत नाजुक होने पर जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया।


