इकाना में विराट की 15 फीट ऊंची तस्वीर लगी:बिहार से पोस्टर लेकर पहुंचे फैंस; बोले- कोहली राजा है, एग्जाम की तैयारी छोड़ देखने आए

इकाना में विराट की 15 फीट ऊंची तस्वीर लगी:बिहार से पोस्टर लेकर पहुंचे फैंस; बोले- कोहली राजा है, एग्जाम की तैयारी छोड़ देखने आए

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 7 मई को LSG और RCB के बीच IPL का मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सबसे ज्यादा क्रेज RCB के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली की है। स्टेडियम गेट पर उनकी 15 फीट ऊंची तस्वीर लगाई गई है। आज, बुधवार को दोनों टीम ने प्रैक्टिस की। स्टेडियम के बाहर शाम को बड़ी संख्या में फैंस विराट कोहली का पोस्टर लेकर खड़े रहे। जैसे ही खिलाड़ियों की बस पहुंची, फैंस ने चीयर्स किया। दोनों टीम की तरफ से मीडिया ब्रीफिंग भी हुई। दोनों ही टीम के कोच ने मैच को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की। मौसम को लेकर पिच को ढक दिया गया। देखिए 3 तस्वीरें… ‘LSG टीम में टैलेंट की कोई कमी नहीं’ LSG के सहायक कोच लांच क्लूजनर ने बताया कि तीन-चार साल पहले इकाना की पिच स्पिन ट्रैक के लिए ज्यादा मुफीद थी, लेकिन पिछले दो सालों में क्रिकेट खेलने के लिए ये बेहतरीन विकेट बन चुका है। इसमें कोई दो राय नहीं कि हर लिहाज से उम्दा क्रिकेट यहां देखने को मिल रहा है। इस ग्राउंड में अब तक सबसे कम छक्के लगे हैं। यहां का विकेट फास्ट है और ये बड़ा ग्राउंड है। अर्जुन तेंदुलकर से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया LSG की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। ‘स्क्वाड में ज्यादा चेंज करने की जरूरत नहीं’ RCB की तरफ से मीडिया ब्रीफिंग में हेड कोच मलोलन रंगराजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम सिंगल मैच को ध्यान में रख कर अपना नेचुरल गेम खेल रहे हैं। न ही हम बहुत आगे का देखता है और न ही पिछले मैचों पर हम फोकस कर रहे हैं। फिलहाल, LSG के साथ होने वाले मैच पर ही हमारा फोकस है। अच्छी बात ये हैं कि हमें बहुत ज्यादा चेंजस करने की जरूरत नहीं है। 4 पेसर का हमारा पास ऑप्शन है। कुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ियों का बेहतरीन परफॉर्म करना टीम के हित में हैं। जितेश का किया सपोर्ट
जितेश शर्मा के फॉर्म को लेकर हुए सवाल पर मलोलन रंगराजन ने बताया कि वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया हैं। देश के लिए खेला हैं और ये कोई चांस की बात नहीं हैं। उन्होंने परफॉर्म भी किया हैं। लंबे समय से IPL में भी परफॉर्म किया है। इसलिए उम्मीद हैं कि बहुत जल्द वो वापस फॉर्म में होंगे। प्रैक्टिस की 4 तस्वीरें देखिए… ————– संबंधित खबर भी पढ़िए… कोहली को देखने के लिए ₹50 हजार तक टिकट:लखनऊ में IPL मैच के रेट दोगुने; LSG से भिड़ंत से पहले विराट की 2 घंटे प्रैक्टिस IPL में लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के लिए दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली लखनऊ पहुंच चुके हैं। 5 मई को उन्होंने इकाना स्टेडियम में 2 घंटे पसीना बहाया। इस दौरान विराट ने बल्लेबाजी करते हुए जमकर छक्के लगाए। स्पिनर्स के खिलाफ भी बैटिंग प्रैक्टिस की। पूरे स्टेडियम में बाउंड्री पर दौड़ लगाई। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *