मुजफ्फरपुर के गोबरसही में पीएनजी पाइपलाइन ब्लास्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक्स पोस्ट सामने आया है। तेजस्वी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तो घटना की जानकारी भी नहीं है, इसलिए संवेदना तक व्यक्त नहीं की। राजनीति नागरिकों के लिए है, नागरिक राजनीति के लिए नहीं हैं। पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा कि मुजफ्फरपुर के गोबरसही में पाइपलाइन ब्लास्ट की चपेट में आए लोगों की मृत्यु से पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। पीड़ित परिवारों को ईश्वर संबल प्रदान करे। तेजस्वी यादव ने लिखा कि स्थानीय लोगों के अनुसार, भाजपा की सड़क पर चल रही एक अराजक सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने दुर्भाग्यपूर्ण दुःखद घटना की सूचना होने के बावजूद सभा के कारण यातायात में फंसे अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता देकर यथाशीघ्र घटनास्थल के लिए जाने देने की कोई जरूरत या जल्दबाजी नहीं समझी। यह अक्षम्य है। आज मृतक के परिजन से मुलाकात करेंगे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष इधर, आज बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी गोबरसही पहुंचेंगे। वे घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। दरअसल, गोबरसही के डुमरी रोड में सोमवार को ड्रेन निर्माण के दौरान मशीन से खुदाई में भूमिगत PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद गैस का रिसाव हुआ और कुछ देर बाद जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। करीब 200 मीटर के दायरे में इसका असर दिखा। चार मंजिला मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, आसपास की दुकानों के शटर टूट गए और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। वहां से गुजर रही एक थार गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए। कुछ घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। हल्की चोट वाले मरीज उपचार के बाद घर लौट गए। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग और गैस कंपनी की टीमें मौके पर पहुंचीं। मुजफ्फरपुर के गोबरसही में पीएनजी पाइपलाइन ब्लास्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक्स पोस्ट सामने आया है। तेजस्वी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तो घटना की जानकारी भी नहीं है, इसलिए संवेदना तक व्यक्त नहीं की। राजनीति नागरिकों के लिए है, नागरिक राजनीति के लिए नहीं हैं। पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा कि मुजफ्फरपुर के गोबरसही में पाइपलाइन ब्लास्ट की चपेट में आए लोगों की मृत्यु से पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। पीड़ित परिवारों को ईश्वर संबल प्रदान करे। तेजस्वी यादव ने लिखा कि स्थानीय लोगों के अनुसार, भाजपा की सड़क पर चल रही एक अराजक सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने दुर्भाग्यपूर्ण दुःखद घटना की सूचना होने के बावजूद सभा के कारण यातायात में फंसे अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता देकर यथाशीघ्र घटनास्थल के लिए जाने देने की कोई जरूरत या जल्दबाजी नहीं समझी। यह अक्षम्य है। आज मृतक के परिजन से मुलाकात करेंगे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष इधर, आज बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी गोबरसही पहुंचेंगे। वे घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। दरअसल, गोबरसही के डुमरी रोड में सोमवार को ड्रेन निर्माण के दौरान मशीन से खुदाई में भूमिगत PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद गैस का रिसाव हुआ और कुछ देर बाद जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। करीब 200 मीटर के दायरे में इसका असर दिखा। चार मंजिला मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, आसपास की दुकानों के शटर टूट गए और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। वहां से गुजर रही एक थार गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए। कुछ घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। हल्की चोट वाले मरीज उपचार के बाद घर लौट गए। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग और गैस कंपनी की टीमें मौके पर पहुंचीं।

