भोपाल में आज सफाईकर्मी करेंगे प्रदर्शन:नीलम पार्क में धरना देंगे; मांग पूरी नहीं होने पर कल से हड़ताल की चेतावनी

भोपाल में आज सफाईकर्मी करेंगे प्रदर्शन:नीलम पार्क में धरना देंगे; मांग पूरी नहीं होने पर कल से हड़ताल की चेतावनी

मध्य प्रदेश के सफाई कर्मचारी मंगलवार को भोपाल के नीलम पार्क में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें राजधानी समेत अन्य जिलों से भी सफाईकर्मी शामिल होंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 4 नवंबर से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन (7262) के बैनर तले हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने बताया कि इस प्रदेशव्यापी आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारी वर्गों के शामिल होने का अनुमान है। वेतन बढ़ाने, स्थायी करने समेत अन्य मांगें हैं। लंबे समय से इन मांगों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन हो रहे थे, लेकिन सरकार ने स्थायी समाधान नहीं किया। इसलिए अब आर-पार की लड़ाई होगी। सकारात्मक निर्णय हुआ तो ठीक, वरना हड़ताल प्रदेशाध्यक्ष झांझोट ने कहा कि मंगलवार को आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान सकारात्मक निर्णय हुआ तो ठीक, वरना 4 नवंबर को प्रदेश के सभी निकायों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कचरा गाड़ियों से अनाउंसमेंट प्रदर्शन का सोमवार को सरकारी कचरा गाड़ियों के जरिए अनाउंसमेंट किया गया। इसकी शिकायत निगम अधिकारियों तक पहुंची है। बताया जा रहा है कि हड़ताल कर्मचारी की यूनियन कर रही है। जिसका प्रचार कचरा गाड़ियों पर लगे लाउड स्पीकर से नहीं किया जा सकता।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *