जालोर में पंचायत चुनावों को लेकर तीसरे चरण में जालोर जिले की 4 पंचायत समितियों सांचौर, चितलवाना, सरवाना और भादरूणा पंचायत में में चुनाव आज मंगलवार को हो रहे हैं। इसके लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है और सुबह से मतदान केंद्र के वोट देने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई हैं। चुनाव 6 बजे तक जारी रहेंगे। तीसरे चरण के चुनाव में जालोर जिले की साचौर पंचायत समिति में की-12,13 व 14, सरवाना पंचायत समिति में-9, 10 व 11 चितलवाना पंचायत समिति में वार्ड 7 व 8 और भादरूणा पंचायत समिति के वार्ड- 5 और 6 में चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने पुरी तैयारी कर दी हैं। इस बार चुनाव में चार पंचायत के 3 लाख 2 हजार 705 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 42 हजार 668 महिला मतदाता, 1 लाख 60 हजार 35 पुरूष मतदाता हैं। इसमें 2 थर्ड जेंडर भी हैं। इसके बाद 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए चुनाव होंगे।

