सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र के बेताही में सोमवार को डालडा कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल की नकली पैकिंग का मामला सामने आया। दिल्ली से आई कंपनी की जांच टीम ने पुलिस के साथ किराये के मकान में छापा मारा। वहां से तेल की 90 भरी बोतलें, 140 खाली बोतलें और 2,405 स्टीकर मिले। कंपनी के चीफ इन्वेस्टिगेटर रंजीत कुमार सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। बरामद खाली बोतलों में डालडा ब्रांड के स्टीकर लगी 95 बोतलें और बिना स्टीकर की 45 बोतलें थीं। कंपनी की टीम को सूचना मिली थी कि मकान में खाद्य तेल की री-पैकिंग कर ब्रांडेड कंपनी के नाम से बाजार में सप्लाई की जा रही है। असली बोतलों के ढक्कन पर लिखा होता है ‘बंज’ जांच टीम के मुताबिक, कंपनी की असली बोतलों के ढक्कन पर ‘बंज’ लिखा होता है। बरामद बोतलों के ढक्कन सादे थे और उन पर कंपनी की पहचान नहीं थी। छापेमारी वाला मकान स्थानीय महिला प्रेमशीला देवी का बताया गया है। उन्होंने बताया कि मकान एक युवक को किराये पर दिया था। छापे से पहले युवक वहां से फरार हो गया। मौके से आई तस्वीरें…
पुलिस ने सामग्री जब्त कर जांच की शुरू कंपनी के अधिकारी के आवेदन पर ट्रेडमार्क अधिनियम और कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 25 मई 2025 को बैरगनिया में भी तेल के ब्रांड की नकल का मामला सामने आया था। उस समय ‘दो फूल’ ब्रांड की नकल कर ‘डबल फूल’ नाम से तेल बेचने के आरोप में छापा मारा गया था। सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र के बेताही में सोमवार को डालडा कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल की नकली पैकिंग का मामला सामने आया। दिल्ली से आई कंपनी की जांच टीम ने पुलिस के साथ किराये के मकान में छापा मारा। वहां से तेल की 90 भरी बोतलें, 140 खाली बोतलें और 2,405 स्टीकर मिले। कंपनी के चीफ इन्वेस्टिगेटर रंजीत कुमार सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। बरामद खाली बोतलों में डालडा ब्रांड के स्टीकर लगी 95 बोतलें और बिना स्टीकर की 45 बोतलें थीं। कंपनी की टीम को सूचना मिली थी कि मकान में खाद्य तेल की री-पैकिंग कर ब्रांडेड कंपनी के नाम से बाजार में सप्लाई की जा रही है। असली बोतलों के ढक्कन पर लिखा होता है ‘बंज’ जांच टीम के मुताबिक, कंपनी की असली बोतलों के ढक्कन पर ‘बंज’ लिखा होता है। बरामद बोतलों के ढक्कन सादे थे और उन पर कंपनी की पहचान नहीं थी। छापेमारी वाला मकान स्थानीय महिला प्रेमशीला देवी का बताया गया है। उन्होंने बताया कि मकान एक युवक को किराये पर दिया था। छापे से पहले युवक वहां से फरार हो गया। मौके से आई तस्वीरें…
पुलिस ने सामग्री जब्त कर जांच की शुरू कंपनी के अधिकारी के आवेदन पर ट्रेडमार्क अधिनियम और कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 25 मई 2025 को बैरगनिया में भी तेल के ब्रांड की नकल का मामला सामने आया था। उस समय ‘दो फूल’ ब्रांड की नकल कर ‘डबल फूल’ नाम से तेल बेचने के आरोप में छापा मारा गया था।

