रेलवे ने अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए दो जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थाई रूप से एक-एक साधारण श्रेणी का डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। इससे रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, गुरुग्राम सहित अन्य हरियाणा व राजस्थान के अन्य जिलो के यात्रियों को फायदा मिलेगा दो ट्रेनों के बढ़ाए डिब्बे उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, यह व्यवस्था नवंबर से दिसंबर तक निर्धारित अवधि के लिए लागू रहेगी। रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 22471/22472 लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ एक्सप्रेस में लालगढ़ से 10 से 30 नवंबर तक और दिल्ली सराय से निर्धारित अवधि में एक अतिरिक्त साधारण श्रेणी का डिब्बा लगाया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय एक्सप्रेस में दिल्ली सराय से 10 से 30 नवंबर तक तथा उदयपुर सिटी से 11 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक अतिरिक्त साधारण श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से त्योहार और अन्य कारणों से बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ के दौरान राहत मिलने की उम्मीद है।

