पाली जिले में सोमवार को दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन जने घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के सिगणारी गांव की पुलिया के पास हुआ। रोहट थाने की एसएचओ पाना चौधरी ने बताया- थाना क्षेत्र के सिणगारी गांव पुलिया के पास सोमवार को दो बाइक में टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार सोनाई लाखा गांव निवासी श्रवण पुत्र जोगाराम पटेल, तनु पुत्री राजाराम, अमीषा पटेल पुत्री श्रवण राम थे। दूसरी बाइक पर सोनाई लाखा गांव निवासी भीमाराम पुत्र चंद्राराम मेघवाल था। दोनों की बाइक में सिणगारी गांव पुलिया के निकट एक्सीडेंट हो गया। हादसे में सोनाई लाखा गांव निवासी श्रवण पटेल की मौत हो गई। वही भीमाराम व अनीषा को जोधपुर रेफर किया गया है।

