अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। सत्ता जाने के डर से सरकार अन्याय और अत्याचार की हदें पार कर रही है। भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नकारात्मक सोच वाली झूठी और बेईमान पार्टी है। वह चोरी और बेईमानी के जरिए सत्ता में बने रहना चाहती है। भाजपा बिना बेईमानी और चोरी के चुनाव नहीं जीत सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की जमीन खिसक चुकी है और उसके नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग और हर काम में लूट मची है। किसान, छात्र-नौजवान, व्यापारी और महिलाएं सरकार की शोषणकारी नीतियों से परेशान हैं। जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश है। पीएम के क्षेत्र में भाजपा की डबल हार का किया जिक्र अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के क्षेत्र में भाजपा की डबल हार हुई है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। जिस दिन चुनाव की घोषणा होगी, उसी दिन भाजपा की हार तय हो जाएगी। जनता भाजपा को उसके कामों की सजा देगी। सपा सरकार बनने पर सामाजिक न्याय का दावा अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी और अन्याय का अंत होगा। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। किसानों के हित में नीतियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *