लहरतारा में व्यापारी बैठक:राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों ने किया विचार-विमर्श

लहरतारा में व्यापारी बैठक:राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों ने किया विचार-विमर्श

वाराणसी के लहरतारा स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव के प्रतिष्ठान पर व्यापारी जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन की गतिविधियों और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष मोहन यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा जिला महासचिव प्रदीप विश्वकर्मा, युवा प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रहरि और जिला मीडिया प्रभारी श्याम पांडे भी मौजूद रहे। बैठक में वाराणसी शहर के कई व्यापारी शामिल हुए। पदाधिकारियों ने संगठन की भूमिका और व्यापारियों की एकजुटता को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान व्यापारियों ने आपसी सहयोग और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *