India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वॉड में इकलौते स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव थे। लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 5 मैचों की सीरीज के पहले 3 मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया आखिरी 2 मैच बुरी तरह हार गई। चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाए तो आखिरी टी20 में 195 रन उन्होंने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर बना दिए। इस प्रदर्शन के बाद कप्तान ने भी टीम इंडिया के गेंदबाजों की आलोचना की लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वेंकटपति राजू ने कप्तान और कोच पर ही निशाना साध दिया है।
IND vs NZ: टी20 सीरीज खत्म होते ही श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर पर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने की जमकर आलोचना

